Breaking News

News New Delhi:: टोक्यो में क्वाड नेताओं पर खतरा!:

post

नई दिल्ली, 24 मई को जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड नेताओं की बैठक हो रही है। इस बैठक में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भाग ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में 21 मई को आम चुनाव हैं इसलिए यह साफ नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्वाड शिखर सम्मेलन में कौन भाग लेगा। इस बीच टोक्यो पुलिस ने कहा है कि क्वाड नेताओं की कड़ी सुरक्षा को लेकर करीब 18 हजार पुलिस अधिकारियों को टोक्यो में तैनात किया जाएगा।

क्वाड नेताओं पर हमले की आशंका?

जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि टोक्यो के मेट्रोपॉलिटन एक्सप्रेसवे पर 22 मई से तीन दिनों के लिए यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग को आशंका है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच तनावपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वातावरण में हमलों और व्यवधानों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में टोक्यो पुलिस ड्रोन का जवाब देने के लिए दंगा पुलिस और सुरक्षा दल भी तैनात करेंगे।

स्टेशन और एयरपोर्ट को लेकर भी अलर्ट है टोक्यो पुलिस

19 मई को टोक्यो पुलिस की स्पेशल दंगा यूनिट ने अमेरिकी दूतावास के पास एक सड़क का निरीक्षण किया है। टोक्यो पुलिस 'सॉफ्ट टारगेट' पर हमलों के खिलाफ भी उपायों को भी मजबूत कर रही है जो कि आमतौर पर सरकार या सैन्य सुविधाओं की तुलना में कम सुरक्षित होते हैं लेकिन वहां बड़ी भीड़ हो सकती है। जैसे कि नेताओं के रहने के ठिकाने, टोक्यो स्टेशन और टोक्यो एयरपोर्ट। जापानी मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स भी हैं कि नेताओं पर हमले, बैठकों में हस्तक्षेप, और साइबर हमले का खतरा है हालंकि लाइव हिन्दुस्तान इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner