Char Dharm Yatra Registration: चार धाम यात्रा पर
जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने चार
धर्म यात्रा शुरू करने से पहले के लिए ऑफलाइन पंजीकरण के समय को 1 महीने से
घटाकर 1 सप्ताह कर दिया है। यात्रा मार्गों पर 20 स्थानों पर पंजीकरण हो
रहा है। यह जानकारी राज्य पर्यटन सचिव ने दी। इससे उन यात्रियों को बड़ी
राहत मिलेगी, जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं। बता दें, कोरोना
महामारी के कारण दो साल बाद चार धाम यात्रा हो रही है। इस बार रिकॉर्ड
संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
यमुनोत्री हाईवे फिर धंसा, 1500 वाहन फंसे
36
घंटे के अंतराल में शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे रानाचटटी में दूसरी बार
धंस गया । इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
करीब डेढ हजार वाहन यहां अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। इससे पहले
बुधवार का इसी जगह हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। बुधवार रात से
वीरवार शाम तक पहाडी की तरफ चटटान काटकर रास्ता तैयार किया गया। वाहनों के
दबाव के कारण रानाचटटी में शुक्रवार को मार्ग फिर से धंस गया। इससे
यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित है। ड़कोट की उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने
अुनसार अत्यधिक वाहनों की आवाजाही होने के कारण राना चट्टी के पास फिर से
धंसाव हुआ है। जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। इससे
राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

Journalist खबरीलाल