रायपुर। मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे
चरण के तहत बीजापुर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल मीडिया से बातचीत में नक्सली
समस्या को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहता
हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से ख़त्म हो गया। लोग पहले यहां आतंक के साये में
जी रहे थे। यह धरती खून से रंग भी गई थी। लेकिन, बहुत से इलाके ऐसे हैं,
जो नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल गए हैं। लोग अब सामान्य जीवन व्यतीत
करने लग गए हैं।
इससे पहले नक्सलियों के साथ बातचीत पर छत्तीसगढ़ के
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मैं हिंदुस्तान में रहता हूं। संघीय
गणराज्य होने के नाते एक संवैधानिक पद पर बैठा हूं। यहां के संविधान पर
पूरा विश्वास रखता हूं। नक्सली भी संविधान पर विश्वास रखेंगे तो जहां
बुलाएंगे, वहां आकर वार्ता करूंगा। उनके लिए चर्चा के द्वार खुले हैं,
लेकिन जो कुछ भी होगा, संविधान के अंतर्गत ही होगा। देश के संविधान को हर
नागरिक को मानना होगा।

Journalist खबरीलाल