रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में
महुआ और बस्तर में इमली प्रसंस्करण इकाई की स्थापना होगी। राज्य शासन की ओर
से वनांचल पैकेज के अंतर्गत बस्तर संभाग में लघु वनोपज आधारित प्रसंस्करण
इकाइयों की स्थापना के लिए दो त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
बस्तर बाटनिक्स बस्तर के साथ कोंडागांव में महुआ प्रसंस्करण केंद्र की
स्थापना करेगा। कोसर एग्रो पुणे (महाराष्ट्र) के साथ बस्तर में इमली
प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना के लिए समझौता हुआ है।
इकाइयों की स्थापना के लिए दो त्रिपक्षीय समझौते पर किए हस्ताक्षर
समझौता
पत्रक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, राज्य
लघु वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक एसएस बजाज और बस्तर बाटनिक्स के
संचालक शुभांक चंद्राकर व कोसर एग्रो के संचालक कार्तिक कपूर ने हस्ताक्षर
किए। चार करोड़ की लागत से कोंडागांव में महुआ डिस्टिलेशन प्लांट स्थापित
किया जाएगा, जिसकी क्षमता 600 किलोलीटर प्रतिवर्ष होगी।

Journalist खबरीलाल