Breaking News

वोरा का राजकीय सम्मान के साथ शिवनाथ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार:

post

0 राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद-विधायक श्रद्धांजलि देने पहुंचे
दुर्ग।
कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का शिवनाथ घाट पर मंगलवार देर शाम अंतिम
संस्कार हुआ। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश
के अन्य प्रदेशों से भी लोग पहुंचे हुए थे। राज्यपाल अनुसुईया उइके,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूरा मंत्रिमंडल, मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री नितिन
राउत,पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, सरोज पांडेय, डा. रेणु जोगी, अमित
जोगी समेत सांसद, विधायक, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी भारी संख्या में
मौजूद थे। वोरा के पुत्र अरविंद वोरा ने उन्हे मुखाग्नि दी। दुर्ग में आज
अधिकांश प्रतिष्ठान व बाजार शोक में बंद रहे। श्री वोरा का अंतिम संस्कार
पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के पार्थिव देह को
मंगलवार को विशेष विमान से रायपुर लाया गया। जैसे ही विशेष विमान वोरा का
पार्थिव शरीर लेकर विमानतल पहुंचा संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अगवा हो कर
उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी गाड़ी में रखने कंधा लगाया। इस मौके पर
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महापौर एजाज ढेबर, गिरीश देवांगन, प्रमोद
दुबे, गिरिश दुबे, अजय साहू, उधो वर्मा, सुभाष शर्मा, अमित पाण्डे, सहित
काफी संख्या में दर्शनार्थ कांग्रेस के लोग मौजूद थे।

रायपुर के राजीव
भवन में पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बाद में दुर्ग ले जाया
गया, और वहां शिवनाथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। वोरा का
सोमवार को निधन हो गया था। राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित
मंत्रिपरिषद के सदस्यों, संसदीय सचिवों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों ने
श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता
लगा रहा। मुख्यमंत्री श्री बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम स्वर्गीय
मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह को कांधा देकर रथ तक ले गए और दुर्ग के लिए
रवाना किया।
दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा के अंतिम दर्शन के लिए मोहन नगर
स्थित उनके निवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में
कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे। इसके  बाद स्वर्गरथ में पार्थिव
देह को रखा गया, और मुक्तिधाम के लिए निकले। इसमें उनके पुत्र अरूण वोरा और
अरविंद वोरा भी सवार थे। रास्तेभर लोगों ने हाथ जोडकऱ उन्हें दिवंगत नेता
को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, बृजमोहन अग्रवाल
,विधायक विद्यारतन भसीन, शिवकुमार तमेर, फुलो देवी नेताम, नंद कुमार साय
समेत प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता वहां पहुंचे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner