00 किसान आत्महत्या मामले पर झडप,जवाब मिला पहले 15 साल का रिकार्ड तो देख लें
रायपुर।
धान खरीदी के लिए बारदाना की व्यवस्था न होने से अधिकांश जगहों पर धान डंप
हो गया है और किसान परेशान हो रहे हैं। बोरों की व्यवस्था करना राज्य
सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए केन्द्र को जिम्मेदार बताकर राज्य सरकार
बच नहीं सकती। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में चुनौती दे दी
कि यदि जूट कमिश्नर या केन्द्र सरकार का कोई आदेश है तो लिखित कापी दिखाएं।
जकांछ विधायक धर्मजीत सिंह ने भी इस मुद्दे पर तीखे सवाल किए। काफी
गरमागरम बहस के बीच पक्ष व विपक्ष में इस मुद्दे पर तीखी नोंक झोंक हुई।
विधानसभा
सत्र के तीसरे दिन विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी ने अध्यक्ष की आसंदी से
सदन का संचालन शुरू किया तो भाजपा ने किसान आत्महत्या और धान का मुद्दा
उठाया। आज विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने फिर यही मुद्दा उठाया और कहा कि किसान
आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव दिया था लेकिन उस पर चर्चा
नही की गई। लेकिन उपाध्यक्ष ने आसन्दी से इस पर चर्चा करने से इनकार कर
दिया।
अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कुछ अव्यवस्था
पर सवाल खड़े किए जिस पर आसन्दी पर बैठे सत्यनारायण शर्मा ने निर्देश दिए
लेकिन बृजमोहन ने कहा कि आपको निवेदन नही करना चाहिए और आदेश देना चाहिए।
तो शर्मा ने पलटकर कहा कि मुझे मत समझाइये कि क्या करना चाहिए। विधायक
बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया तो कृषि मंत्री
रविन्द्र चौबे ने कहा कि आपके राज में 15000 मौतें हुई तो बृजमोहन ने कहा
कि ये आंकड़े सत्य नही हैं, मंत्री हवा हवाई बात ना करें। अजय चंद्राकर ने
भी इस पर बातचीत की।

Journalist खबरीलाल