Breaking News

कोरोना का खतरा, ब्रिटैन में लॉक डाउन, छग सरकार ने लिया अहम फैसला।:

post

रायपुर। यूके में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभाग आयुक्त व कलेक्टर को एक निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि यूके से आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन तक क्वारेंटीन रहना होगा. दरअसल, यूनाइटेड किंगडम में कोरोना का नया स्ट्रेन आया है, जो पहले से ज्यादा खतरनाक है. वहां एकदम से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है. जिसे देखते हुए वहां लॉकडाउन लगाया गया है. जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई थी. बैठक में भारत के परिप्रेक्ष्य में चर्चा की गई थी. इसके बाद राज्य सरकार ने आज  यात्रियों के लिए ये दिशा-निर्देश जारी किया है.

सरकार द्वारा जारी निर्देश में ये कहा गया -

सरकार द्वारा आदेश में कहा गया है कि यूनाईटेड किंगडम से भारत पहुंचने वाले एवं छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट अथवा अन्य मार्ग से राज्य में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराए गए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाए. इसके साथ ही रिपोर्ट पॉजीटिव होने पर एसओपी अनुसार संस्थागत क्वारेंटाइन, कोविड केयर सेन्टर या अस्पताल में रखा जाए. जारी निर्देश में फ्लाईट में पॉजीटिव यात्री के कान्टेक्ट के लिए निर्धारित एसओपी अनुसार कार्रवाई करने कहा गया है. रिपोर्ट निगेटिव होने पर यात्रियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी अनुसार स्वयं को 14 दिवस होम आईसोलेशन में रहने की सलाह देने को कहा गया है. इसके साथ ही प्रतिदिन पालन और फॉलोअप के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner