Breaking News

Honey Trap :: सेना के जवानो को फंसाने वाली हनी गर्ल गिरफ्तार। फौजियों को ऐसे फंसाती थी। :

post

यूपी के मेरठ में हनी ट्रैप का सनसनीगेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली कॉलगर्ल और उसके गिरोह का भंडा फूटा है। इस खुलासे में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालाकिं अभी तीन आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पूछ-ताछ करने में लगी हुई है।

पुलिस के अनुसार सेना के एक जवान ने साइबर सेल और नौचंदी थाने में शिकायत की थी कि मेरठ की एक युवती और युवक ने गैंग बनाया हुआ है, जो हनीट्रैप से ब्लैकमेल करती है। वह सेना के कई जवानों को जाल में फंसा चुकी है।

बताया जा रहा है कि युवती ही गैंग की सरगना है। वह पहले फौजियों से दोस्ती करती है और फिर उनका अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करती है। आरोपियों से बरामद किए गए मोबाइल में कई सेना के जवानों के साथ अन्य लोगों की अश्लील वीडियो क्लिप मिली हैं। युवती के पास से 12 फर्जी आईडी भी बरामद की गई हैं। अब पुलिस उन फौजियों का पता लगा रही है, जिनको युवती ने हनीट्रैप में फंसाया है।

सेना के एक जवान के परिवार से मुजफ्फरनगर में सोने के जेवरात ठग लिए थे। वहीं, साइबर सेल और नौचंदी पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदात करनां कबूल लिया। इस गैंग की सरगना पहले दोस्ती करती थी, फिर सेना के जवान का अश्लील वीडियो बनाती थीं। उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू होती थी। दोनों आरोपियों के मोबाइल में कई फौजियों और अन्य लोगों की अश्लील वीडियो भी मिले हैं। यह गिरोह नौचंदी क्षेत्र निवासी एक युवक चलाता था, जबकि युवती लोगों को जाल में फंसाती थी।

होटल में फौजी का बनाया था वीडियो
इस गिरोह के निशाने पर राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के फौजी थे। हरियाणा के एक फौजी को मेरठ में युवती ने बुलाया था। युवती फौजी को होटल में ले गई, जहां पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। फौजी को बेहोश करके उसका सारा सामान समेटकर युवती होटल से फरार हो गई थी। फौजी ने इसकी शिकायत नौचंदी थाने में की थी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उक्त युवती और उसका एक साथी कैद हो गए थे। तभी से इस गिरोह की तलाश में नौचंदी थाने की पुलिस लगी हुई थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner