Breaking News

News बिग बॉस :: कश्मीरा पर बरसी निक्की तंबोली की मां- मैं तुम्हारी फैन थी, अब नफरत करती हूं। :

post

बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली और कश्मीरा शाह के बीच तकरार बढ़ती काफी नजर आई. शो में निक्की तंबोली संग तू-तू मैं-मैं करती काफी बार दिखी कश्मीरा शाह. उनकी इस लड़ाई पर निक्की तंबोली कि मां का बयान आया है.

कम वोटों की वजह से बिग बॉस 14 के घर से बेघर हुई कश्मीरा शाह. अभिनेत्री इस घर में सिर्फ दो सप्ताह ही बिता पाई. बिग बॉस घर में हमने उन्हें निक्की तंबोली के साथ बड़े झगड़े में देखा था. बता दें जब कल घर से निकलते समय निक्की कश्मीरा को अलविदा बोलने गई, तब भी उन्होंने निक्की की तरफ स्नेह नहीं दिखाया. दोनों, जो एक साथ खेल खेलने के लिए गठबंधन कर रहे थे, बाद में एक दूसरे के आमने-सामने दिखे.

 निक्की ने कश्मीरा को नॉमिनेट करते हुए उनकी उम्र को इस नॉमिनेशन की वजह बताई. जिसे जानकर कश्मीरा को दुख हुआ और वह इमोशनल हो गईं. दोनों कप्तानी टास्क के दौरान एक दूूसरे से भिड़ती हुई नजर आईं. उनकी इस लड़ाई पर निक्की की मां प्रमिला तंबोली का बयान आया. 

एक इंटरव्यू में निक्की की मां ने कहा, "कश्मीरा शाह मेरे दिनों की हैं और निक्की उनकी बेटी की उम्र की हैं. लेकिन मैंने उन्हें राखी सावंत और अर्शी खान से मिलते हुए देखा, जब वे निक्की के बारे में कुछ आपत्‍त‍िजनक बातें कर रहीं थी जो बेहद ही शर्मनाक है. 

उन्होंने आगे कहा "वह मेरी बेटी को बता रही है, कि इस बात को लेकर उनके समय की हिरोइन निक्की से खफा होंगी. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. अभिनेत्रियों में से किसी ने भी निक्की के प्रति किसी तरह की निराशा नहीं दिखाई, क्योंकि उनका मनना है कि निक्की की कोई गलती नहीं थी. इसमें कश्मीरा ही बुरी लग रहीं थीं. अगर कश्मीरा अपनी जगह सही होती, तो जनता वोट के रूप में उनका सपोर्ट जरुर करती. 

वह यह भी कहती हैं, "डक टास्क के दौरान, जब कश्मीरा और निक्की आपस में भिड़ती नजर आई थीं. तो मैंने सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो देखे जिसको मनोरंजन के रूप में देखा गया था. उनकी वीडियो पर कुछ ऐसे कमेंट थे 'निक्की और कश्मीरा ने बहुत अच्छा खेला' . मैं ये कहना चाहती हूं कि यह आपके लिए एक मनोरंजन हो सकता है. लेकिन एक मां के रूप में यह मेरे लिए दुखद था. मैं यह भी जानती हूं एक दर्शक के लिए मनोरंजन महत्वपूर्ण है. लेकिन किसी को अपनी सीमा नहीं लांघनी चाहिए. मैं कश्मीरा शाह की फैन थी और उनके काम की सरहाना करती थी. लेकिन अब जब मैंने अपनी बेटी के साथ उनका व्यवहार देखा, तो में उनसे नफरत करती हूं. 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner