Breaking News

विद्या बालन निभाएंगी तीजन बाई का किरदार, अमिताभ बच्चन बनेंगे निभाएंगे नाना:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली महिला पद्मश्री और पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई की जीवन पर जल्द फिल्म बनने वाली है और उनका किरदार बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन निभाएंगी और उनके नाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बनेंगे। इस सिलसिले में तीजन बाई से मुलाकात करने और उनकी जीवनी और छत्तीसगढ़ी बोली सीखने बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही राजधानी आने वाली हैं।

यह फिल्म बनने के बाद पद्यमश्री तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पहली ख्यात किरदार होंगी जिन पर बालीवुड में हिंदी फिल्म बनने वाली है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में फिल्म के प्रोड्यूसरों ने पद्यमश्री तीजन बाई के साथ ही लिखा-पढ़ी से संबंधित सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उनकी सहमति भी ले ली गई है। अब सिर्फ इंतजार है कि उनकी फिल्म शुरू होने का। संभावना जताई जा रही है अगले साल फरवरी-मार्च से यह फिल्म शुरू भी हो सकती है।
इस संबंध में पद्यमश्री तीजन बाई ने बताया कि फिल्म बनाने के संबंध में फिल्म कंपनी से पूरी बातचीत हो गई है और सारी लिखा पढ़ी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्हें बताया गया कि उनकी जीवनी के बारे में जानकारी लेने और छत्तीसगढ़ी सीखने उनके पास अभिनेत्री विद्या बालन आने वाली हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मेरे घर बिल्कुल भी न आएं। मैं बाहर ही किसी क्षेत्र में अभिनेत्री से मिल लूंगी। पद्यमश्री तीजन बाई को साल 2003 में पद्मभूषण और साल 2019 में पद्यम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner