Breaking News

पोलावरम बांध से मुख्यालय कोंटा समेत 9 गांव डूबेंगे,सुप्रीम कोर्ट में है मामला :

post

00 आंगनबाड़ी केंद्रों के रंगाई-पोताई में गड़बड़ी की बात आयी सामने
रायपुर।
छत्तीसगढ़
विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। चर्चा से पहले सदन में
आंगनबाड़ी केंद्रों के रंगाई-पोताई का मामला उठा,वहीं भाजपा व जकांछ
विधायकों ने पोलावरम का मामला उठाते हुए पूछा कि सरकार पुर्नवास नीति से
लेकर वर्तमान स्थिति पर सदन में जानकारी से सदस्यों को अवगत करायें,यह काफी
गंभीर मामला है।
आज अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा होगी। लोक लेखा समिति का प्रतिवेदन भी सदन में पेश होगा।
जेसीसीजे
विधायक रेणु जोगी पोलावरम बांध का मामला उठाया। रेणु जोगी ने सवाल किया कि
इससे बस्तर के कौन.कौन क्षेत्र प्रभावित होगा। इसे बचाने के लिए सरकार
क्या कर रही है घ् जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने स्वीकारा कि पोलावरम
बांध से कोंटा मुख्यालय समेत 9 गांव डूबेंगे। कहा कि 8510 नागरिकों की
रिहायशी प्रभावित होगी। सरकार नागरिक हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट
गई है।

इस चर्चा के दौरान भाजपा के अजय चंद्राकर ने पूछा कि कौन-कौन से
मुद्दे पर याचिका लगाई है। जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह और बीजेपी के
शिवरतन शर्मा ने पोलावरम बांध को गंभीर मामला बताया। धरमजीत ने कहा इसको
लेकर सरकार ने अध्ययन किया है। अफसरों के अध्ययन को वहां भेज कर स्थिति का
आंकलन कराएं। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास की
नीति बनाएंगे।
कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने चित्रकोट विधानसभा के
आंगनबाड़ी केंद्रों के रंगाई-पोताई का मामला उठाया। कहा कि कई भवनों की
रंगाई-पोताई नहीं हुई। इसके लिए बजट पास हुआ था। बेंजाम ने बजट का दुरुपयोग
होना बताया। विधायक ने मंत्री से जांच की मांग की। मंत्री अनिला भेडिय़ा
ने कहा कि पोताई का काम स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। अगर ऐसी कोई
शिकायत है तो गड़बड़ी की जानकारी दें। कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस
विधायक छन्नी साहू ने सदन में चेकडैम और स्टापडेम निर्माण का मामला उठाया।
दो चेकडैम में जांच की मांग रखी। इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने भरोसा
दिलाया। कहा कि अगर गुणवत्ताहीन होगी तो आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner