एटा। यूपी के एटा में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम
दिया गया. यहां एक चलते टेम्पो में कुछ लड़कों द्वारा बीएससी की छात्रा के
साथ रेप किया गया. घटना के बाद पीडि़त परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप
का मामला दर्ज कर दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल, इस पूरी घटना के तहत थाना बागवाला के अंतर्गत बुधवार सुबह रेप
पीडि़ता घर से कॉलेज के लिए निकली थी. कॉलेज जाने के लिए उसने टेम्पो
पकड़ा. उस टेम्पो में उसके साथ की कुछ छात्राएं भी थीं.कॉलेज के सामने सभी
छात्राएं उतर गईं. जब तक यह छात्रा टेम्पो से उतरती, तब तक टेम्पो वाले ने
गाड़ी आगे बढ़ा दी. उसके साथ एक और लड़का भी था. पहले से मौजूद लड़के ने
चलते टेम्पो में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. तब तक कॉलेज के सामने उतरी
छात्राओं ने इस बात की जानकारी अपने टीचरों को दे दी. उसके बाद सभी ने उस
टेम्पो का पीछा किया और करीब 5 किमी आगे जाकर टेम्पो वाले को पकड़
लिया.वहां से लहूलुहान हालत में छात्रा को हॉस्पटिल भेजा गया और दोनों
आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रेप
के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Journalist खबरीलाल