बिलासपुर। कटनी रेल मार्ग की प्रमुख ट्रेनों में एक बिलासपुर-इंदौर नर्मदा
एक्सप्रेस 10 महीने बाद 26 दिसंबर, शनिवार से पटरी पर दौडऩे लगेगी।
रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। हालांकि, ज्यादातर यात्रियों को परिचालन शुरू
होने की जानकारी नहीं है। यही वजह है कि रिजर्वेशन का आंकडा बेहद कम है और
ट्रेन में 251 बर्थ खाली हैं। बिलासपुर से 08234 नंबर और इंदौर से 08233
नंबर से छूटेगी।
10 महीने से यार्ड में खडी नर्मदा एक्सप्रेस में कुछ
छुटपुट खराबियां आई थी जिसे अब दूर कर 23-23 कोच के दो रैक को तैयार कर
लिया गया है। इसी में से एक रैक से ट्रेन शनिवार को बिलासपुर से 11.45 बजे
छूटेगी। ट्रेन का उसलापुर रेलवे स्टेशन में स्टापेज है, लेकिन इसके बाद के
कुछ स्टेशनों में ठहराव नहीं दिया गया है। इनमें करगीरोड, बेलगहना,
खोंगसरा, टेंगनमाडा शामिल है। ट्रेन उसलापुर स्टेशन से रवाना होने के बाद
सीधे 13.45 बजे पेंड्रारोड पहुंचेगी। इंदौर पहुंचने का समय 16.00 बजे
निर्धारित किया गया है।

Journalist खबरीलाल

.jpg)