00 पुलिस की तगड़ी नाकाबंदी,चारों तरफ की जा रही सर्चिंग
रायगढ़।
रायगढ़ जिले के धरमजयढ़ क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत बीति शाम 6 बजे
ढोली गांव के एक 12 वर्षीय बालक को अज्ञात नकाबपोशो द्वारा अपहरण कर लिया
गया है। अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख की फिरौती भी मांगी है। जिससे पूरे ईलाके
में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष
कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर
पहुंचे हैं। घटना के बाद से पुलिस अधिकारी रात भर से डटे हुए हैं और और चौक
चौराहों में नाकेबंदी की गई है तथा अपहरणकर्ताओं की तलाश में चारों तरफ
सर्चिंग गई की जा रही है।
शक है कि बच्चे के किसी करीबी का ही इस
किडनैपिंग में हाथ है। अपहरण की सूचना के बाद से ही एसपी संतोष कुमार सिंह
ने बच्चे की बरामदगी को लेकर अलग-अलग टीमें गठित कर दी है। खुद एसपी संतोष
कुमार सिंह और एडिश्नल एसपी अभिषेक वर्मा इस मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं
और लगातार टीम को निर्देशित कर रहे हैं। हालांकि बच्चे का परिवार समृद्ध
नहीं है, लेकिन पिछले दिनों कुछ जमीने बच्चे के पिता ने बेची है, जिससे
काफी पैसे मिले थे।आशंका है कि जमीन बेचने पर पैसे मिलने की जानकारी किसी
करीबी को भी थी, लिहाजा किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। एसपी
संतोष कुमार सिंह ने हृक्कत्र को बताया किज्बच्चे के अपहरण की सूचना मिली
थी, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही है। पुलिस अलग-अलग एंगल पर
जांच कर रही है, अपहरण के मामले में पुलिस बहुत ही संजीदगी और सकुशल रिहाई
की तरफ काम कर रही है, लेकिन इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी दे पाना
संभव नहीं है।

Journalist खबरीलाल

.jpg)