Breaking News

ट्रक में 675 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:

post

कबीरधाम। सूबे में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिये पुलिस द्वारा
राज्य की सीमा पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई जिसके चलते आए दिन
गांजा तस्कर करने वाले पुलिस के शिकंजे में फंसते चले जा रहे हैं। इसी कड़ी
में कबीरधाम पुलिस ने मध्यप्रदेश से अवैध गांजा लेकर आ रही ट्रक को पकड़ा
जिसमें 675 किलो गांजा भरा हुआ था जिसका बाजार मूल्य 67 लाख रूपये आंका गया
है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त
समाचारों के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के विवेकानंद सिन्हा ने
राज्य के सीमा क्षेत्र पर अवैध शराब, गांजा तस्करो एवं अन्य आपराधिक
गतिविधियों पर निगरानी रखने के आदेश स्थानीय पुलिस अफसरों को दिए हैं जिसके
चलते कबीरधाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रायपुर की ओर से होते हुए
जबलपुर की ओर ट्रक में अवैध गांजा की परिवहन होने वाला है। सूचना मिलने पर
थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ
अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य जाने वाली सभी
मुख्य मार्गो में नाकाबंदी पांईट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा
प्रदाय सूचना एवं हुलिया के आधार पर एक 10 चक्का ट्रक रायपुर जबलपुर नेशनल
मार्ग से होते हुए आ रही थी। जिसे थाना चिल्फी के सामने मुख्य मार्ग में
लगे नाकाबंदी पांईट द्वारा संदिग्ध ट्रक को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें
पुलिस ने 675 किलो गांजे से भरे हुए बैग बरामद किए बरामद किए गये गांजे का
मूल्य 67 लाख रूपये आंका गया है।

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसे
ट्रक के केबिन व ट्राली के बीच के संरचना को परिवर्तित कर मोडिफाई चेम्बर
बना हुआ दिखाई दिया। जिसके अंदर मादक पदार्थ भरकर बाहर से नट बोल्ट से कसकर
छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने उड़ीसा के मरदोकोट थाना कोडला जिला गंजाम
निवासी गांजा तस्कर 20 वर्षीय प्रमोद कुमार घोष को गिरफ्तार कर ट्रक को भी
जब्त किया जिसकी कीमत 25 लाख रूपये बताई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने
पुलिस को बताया कि गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु
उसने ट्रक के कैबिन को संरचना परिवर्तित कर नया गोपनीय मोडिफाई चेम्बर बना
कर जो बाहर से नट बोल्ट से कसा था विशेष तोर पर मादक पदार्थ परिवहन हेतु
बनाया गया था। उक्त मादक पदार्थ को उड़ीसा राज्य से लाकर कबीरधाम होते आगरा
के विभिन्न स्थानों में खपाने ले जा रहा था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner