राजनांदगांव। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमण फैलने के प्रबल
अंदेशे के चलते नांदगांव शहर लौटे 4 में से 3 लोगों की कोरोना जांच
निगेटिव आने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। लंदन से लौटे सभी
को जांच के बाद क्वांरटीन कर दिया गया था। चार लोगों में एक युवती भी शामिल
है।
बताया गया है कि युवती शहर के एक चिकित्सक की बेटी है। वह लंदन में
पढ़ाई कर रही थी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप को बेहद घातक
माना गया। जिसके चलते भारत में ब्रिटेन की उड़ान पर रोक लगा दी। वहीं
प्रतिबंध से पहले स्वदेश लौटे लोगों का स्वास्थ्य जांच करने का विशेष
अभियान चलाया गया। इसी मुहिम में राजनांदगांव शहर से 2 और ग्रामीण क्षेत्र
मुढिय़ा से दो लोगों के ब्रिटेन से लौटने से के बाद जांच की गई जिसमें
स्थानीय नंदई निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि तीन लोगों
की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
बताया जा रहा है कि नंदई के रहने वाले
युवक की दो जनवरी को लंदन वापसी की टिकट है। राजधानी रायपुर के एम्स में
उक्त युवक का सैम्पल भेजा गया है। इस बीच निगेटिव आने वाले लोगों के
कोरोनाग्रस्त नहीं होने से परिजन और उनके संपर्क में आए लोगों के ऊपर से
खतरा टला है। स्वास्थ्य महकमे ने एयरपोर्ट से मिली सूची के आधार पर सभी की
जांच की थी।

Journalist खबरीलाल