Breaking News

केंद्र सरकार हठधर्मिता छोड़ किसानों की मांगे माने - भूपेश बघेल।:

post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान संगठनों के विरोध को लेकर कहा कि पूरे देश के किसान केंद्र सरकार के रवैए से दु:खी है, कितने लोगों की मौत हो गई, कितने लोगों ने आत्महत्या भी की है. हजारों किसान दिल्ली के चारो तरफ डेरा डालकर बैठे है. सरकार को उनसे बात करनी चाहिए लेकिन वे हठधर्मिता पर अड़ी है, ये ठीक नहीं है जबकि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है, तो भारत सरकार क्यों नहीं खरीद सकती.

कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी

कांग्रेस के स्थापना दिवस मुख्यमंत्री बोले कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है, कांग्रेस पूरे देश को प्रतिनिधित्व करती रही है, देश के विभिन्न वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक सूत्र में पिरोकर आजादी की लड़ाई गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी है, पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा नव निर्माण का कार्य किया गया, आज भी लोगों के हित के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है.

दो दर्जन से अधिक पुरस्कार मिला

2 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर सीएम ने कहा कि 2 दर्जन से अधिक पुरस्कार भारत सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को मिला है. चाहे कुपोषण के खिलाफ लड़ाई की बात हो, चाहे कोरोना के दौरान क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की बात हो, चाहे मध्यान्ह भोजन के समय भोजन के व्यवस्था की बात हो, चाहे पंचायत में काम करने की बात हो, छत्तीसगढ़ पूरे देश में स्वच्छता रैंक पर प्रथम स्थान पर रहा है. राज्य सरकार के द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है जिसे भारत सरकार ने प्रशंसा की है, भारतीय जनता पार्टी के पास विरोध क़रने के अलावा कोई काम नहीं है.

कोरोना संक्रमण के लापरवाही को लेकर भूपेश बघेल बोले कि पॉजिटिव होने के बाद यदि कोई भी व्यक्ति घूमते हुए पाया जाता है तो निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई होगी.

भाजपा 15 साल कार्यकर्ताओं के पास नहीं गए

हमारे पक्ष के लोग भी उनके सवालों का भरपूर जवाब दे रहे हैं. सत्ता पक्ष कमजोर है ना ही जवाब देने में कोई परहेज है. भाजपा के प्रशिक्षण को लेकर तंस कसा. कहा कि वे कार्यकर्ताओं के पास जा रहे हैं, जिनके पास 15 साल से नहीं गए थे.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner