लखनऊ, यूपी। योगी सरकार ने वाहनों पर जाति दर्शाने के खिलाफ सख्त
निर्देश जारी किए हैं। यूपी में जाति लिखकर चलने पर गाड़ी सीज करने तक की
कार्रवाई हो सकती है।अमूमन लोग अपनी गाडिय़ों पर जाट, यादव, गुर्जर,
क्षत्रिय, राजपूत, पंडित, मौर्य लिखवा कर चलते हैं। लेकिन अब इसे लेकर यूपी
सरकार सख्त हो गई है। अब गाडिय़ों पर जाति लिखकर चलने पर कार्रवाई की
तैयारी है।
यूपी की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था मे जातीय समीकरण बेहद
अहम माने जाते हैं। केंद्र सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें
ये कहा जा रहा था कि गाडिय़ों पर जातिसूचक स्टीकर लगाने का प्रचलन ज्यादा
है, जिसके सांकेतिक अर्थ एक-दूसरी जाति को कमतर दिखाने की कोशिश भी है।सभ्य
समाज के लिए इस तरह की भाषा ठीक नहीं। इसी के आधार पर पीएमओ ने यूपी सरकार
को पत्र लिखकर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Journalist खबरीलाल