Breaking News

मणिपुर में शाह ने कहा- जनता के दिल की बात समझने में मोदी जी जैसा दूसरा कोई नहीं:

post

इम्फाल गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर में IIT और
मेडिकल कॉलेज की नींव रखी। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के लोगों के बिना कहे इनर परमिट दिया
है। जनता के दिल की बात समझने में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं है। शाह ने कहा
पहले यहां बाढ़ आती थी, अब विकास हो रहा है।

भाजपा सरकार में मणिपुर बंद नहीं हुआ
उन्होंने
कहा कि पहले लोगों को रोजी-रोटी की दिक्कत होती थी। आए दिन बंद हुआ करते
थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। जबसे हमारी सरकार बनी है, मणिपुर बंद
नहीं हुआ है। 2014 में पीएम मोदी ने कहा था कि दोनों हाथ मजबूत होने चाहिए
और नॉर्थ-ईस्ट दूसरा हाथ है।

विकास के रास्ते पर चल पड़ा है राज्य
शाह
ने कहा कि पहले मणिपुर की कानून-व्यवस्था की चर्चा होती थी, लेकिन बीजेपी
सरकार बनने के बाद मणिपुर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। हमने आपसे कहा था
कि एक बार हमें पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सेवा अवसर देकर देखिए। आपके
विश्वास पर हम खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछले तीन साल में हमने
मणिपुर का चेहरा बदल दिया है।

नॉर्थ-ईस्ट मोदी जी के दिल में बसता है : शाह
उन्होंने
कहा कि पूरा नॉर्थ ईस्ट मोदी जी के दिल में बसता है। प्रधानमंत्री 40 से
ज्यादा बार मणिपुर आ चुके हैं। उन्होंने राज्य को सिंचाई योजना दी। हम
राज्य को अस्पताल और मेडिकल कॉलेज देंगे। यहां के बच्चे डॉक्टर बनेंगे।
हमारी सरकार पूर्वी भारत के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

2022 चुनाव में भी कमल खिलेगा
मणिपुर
के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार
हुआ है जब किसी संगठन ने देश के गृह मंत्री के दौरे पर किसी तरह के बायकॉट
या प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया। भाजपा सरकार से लगभग 30 लाख की आबादी
वाला हमारा राज्य काफी खुश है। भारत सरकार का राज्य को इनर लाइन प्रोजेक्ट
देने का फैसला मणिपुर के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके साथ ही
2022 चुनाव में भाजपा का भी विस्तार होगा।

कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंचे
इससे
पहले शाह शनिवार को असम (गुवाहाटी) पहुंचे थे। उन्होंने रविवार सुबह मां
कामाख्या देवी के दर्शन किए। मां की पूजा-अर्चना के बाद वे मणिपुर रवाना
हुए। शाह के पूर्वोत्तर दौरे का रविवार को दूसरा दिन है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner