मेलबर्न भारत ने मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पर 82 रन की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया के कप्तान
अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर के 21 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड
की भी बराबरी की। वे टेस्ट क्रिकेट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर
बतौर भारतीय कप्तान शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने।
MCG
में रहाणे ने 2 शतक लगाए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
रहाणे ने इससे पहले 2014 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए
बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में 147 रन की पारी
खेली थी।
सचिन ने 1999 में बनाया था शतक
सचिन
तेंदुलकर ने 1999 में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक
लगाया था। इस मैच में सचिन ने 116 रन की पारी खेली थी। 1999 में खेले गए इस
मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 285 रन से जीता था।
रहाणे के MCG पर 2 शतक
रहाणे
ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 2 शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले वह
पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले 2003 में वीरेंद्र सहवाग, 2014 में
विराट कोहली ने भी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ा था। 2018 में चेतेश्वर
पुजारा ने MCG में सेंचुरी लगाई थी।
रहाणे ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान
रहाणे
टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया
में टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान हैं। रहाणे की यह टेस्ट
करियर की 12वीं सेंचुरी थी। उन्होंने विदेशी जमीन पर 8 शतक लगाए हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 100वां टेस्ट
भारत
और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 100वां टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के
खिलाफ 100 टेस्ट खेलने वाली दूसरी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के
खिलाफ 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं।
टीम इंडिया को 82 रन की बढ़त
मेलबर्न
में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम
ने 5 विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर
82 रन की बढ़त ले ली है।
भारत ने 35 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 टेस्ट में बढ़त ली
भारतीय
टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट में बढ़त ले ली है। इससे पहले
एडिलेड में खेले गए टेस्ट में भी भारत ने बढ़त ली थी। भारत ने 35 साल पहले
के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। 1985-86 में भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले
टेस्ट मैच में भी बढ़त ली थी। उसने ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 381 रनों के
जवाब में 520 रन बनाए थे। वहीं, मेलबर्न में खेले गए इसी सीरीज के दूसरे
टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 262 के स्कोर के जवाब में 445 रन
बनाए थे। हालांकि, दोनों मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

Journalist खबरीलाल