00 मंत्री ने कहा आरोपों की जांच कराएंगे
रायपुर। पामगढ़ विधायक
इंदू बंजारे ने विधानसभा के भीतर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि
जांजगीर-चांपा जिले के आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी बगैर रिश्वत काम
नहीं करते। आदिवासी विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा
आरोपों की जांच कराएंगे। इस बीच बसपा विधायक के समर्थन में भाजपा विधायक भी
उतर आए।
जांजगीर-चांपा की पामगढ़ विधानसभा से बसपा विधायक इंदू बंजारे
ने प्रश्नकाल में आदिवासी विकास विभाग के आश्रमों-छात्रावासों में संविदा
पर तैनात रसोइयों के मानदेय को लेकर सवाल पूछा था। मंत्री डॉ. प्रेमसाय
सिंह टेकाम ने लिखित उत्तर में उन्हें बताया, आश्रमों--छात्रावासों में
संविदा पर कोई रसोइया नहीं रखा गया है। बसपा विधायक ने उनके जिले में
भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने कहा, उनके जिले में सहायक आयुक्त
आदिवासी विकास पीसी लहरे और उनके बाबू हर काम का पैसा लेते हैं। उन्हीं
लोगों का काम होता है, जिन्होंने रिश्वत दी हुई है। विधायक ने दोनों
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
बसपा विधायक के आरोपों के बाद भाजपा
विधायक भी उनके समर्थन में आ गये। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, यह
गंभीर मुद्दा है। एक विधायक, विधानसभा को भ्रष्टाचार की जानकारी दे रही है।
भ्रष्ट अधिकारियों का नाम बता रही है। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा ने
क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में जांच की मांग की। आदिवासी विकास और स्कूल
शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बिना किसी लागलपेट के शिकायतों
की जांच की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, विधायक के शिकायतों की जांच करा
लेते हैं। बसपा की इंदू बंजारे पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

Journalist खबरीलाल