रायपुर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने
ग्राम पंचायत बैहार में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने लगभग 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और
शीतला मंदिर, गुरु घासीदास मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने जातिविहीन समाज
की परिकल्पना करके सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। मनखे-मनखे एक समान का
संदेश देकर पूरे मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। बाबा
गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि
संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताये
मार्ग पर चलकर हम सब छत्तीसगढ़ को और अधिक विकसित राज्य बनायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चौतरफा विकास के
कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गरीबों और किसानों, मजूदरों की
सरकार है। सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ने वाली सरकार
है। उन्होंने आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए किसी भी प्रकार
से कोई कमी नहीं आने देने की बात कहीं। उन्होंने यहाँ सामुदायिक भवन हेतु
6.50 लाख की स्वीकृति, रंगमंच के लिए ढ़ाई लाख, बोरवेल खनन और साहू समाज के
भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी राशि की स्वीकृति प्रदान की। गाँव में सीसी
रोड़ की मांग पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में
मंत्री ने ग्रामीण स्व श्री रमेश कुमार के आकस्मिक निधन पर आपदा राशि 4 लाख
का चेक उनके परिजनों को सौंपा। उन्होंने पंथी कलाकारों, ग्रामीणों एवं
बच्चों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन,
नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, सरपंच श्रीमती गीता साहू,
केशरी मोहन साहू, कोमल साहू, द्वारिका साहू, कैलाश बंजारे, हेमंत साहू, नंद
कुमार यादव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित
थे।

Journalist खबरीलाल