रोजाना दूध में थोड़ा सा खसखस (पोस्ता का दाना) डालकर पीने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे:

post

अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते
हैं, ताकि अंदर से फिट और स्वस्थ रह सकें। लोग जितना समय और पैसा बीमार
होने के बाद दवाइयों पर खर्च करते हैं, उतना अगर सही खानपान पर खर्च करें,
तो बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। भारत में कई ऐसे घरेलू
उपाय और फूड कॉम्बिनेशन सैकड़ों सालों से दादी-नानी के सहारे अगली
पीढ़ियों तक पहुंचाए जाते रहे हैं, जिनका स्वास्थ्य के साथ गहरा नाता है।
आज इस लेख में हम एक ऐसे ही फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बात कर रहे हैं। ये
है- दूध और खसखस।  खसखस और दूध के कई फायदे (Poppy seeds and milk
benefits) हैं। इससे आप अंदर से स्वस्थ रह सकते हैं। दरअसल खसखस और दूध में
फाइबर, थायमिन, कैल्शियम, मैंगनीज, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फैटी एसिड और
प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं। इन पोषक तत्वों
की मदद से आपको हाई ब्लड प्रेशर, वजन और स्ट्रेस को कम करने में भी मदद
मिलती है। इसके अलावा खसखस और दूध के सेवन से आपको पूरे दिन काम करने की
एनर्जी मिलती है, साथ ही इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। आइए दूध और खसखस
के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

खसखस और दूध के फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशर में खसखस और दूध के फायदे

अगर
आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपको खसखस में दूध मिलाकर इसका
सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है,
जो आपके शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित कर सकता है। इससे आपका ब्लड
सर्कुलेशन अच्छा रहता है और हाई ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। 

poppy-seeds-milk-benefits

2. वजन घटाने में मददगार खसखस और दूध

शरीर
के लिए हेल्दी फैट बहुत जरूरी होता है। कई बार वजन कम करने के दौरान हम
अपने खाने से जरूरी फैट को कम कर देते हैं, ताकि वजन तेजी से कम हो सके,
लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है। खसखस और दूध के सेवन से आपके शरीर में
जरूरी फैटी एसिड बने रहते हैं और वजन स्वस्थ तरीके से कम करने में मदद
मिलती है। आप सुबह या रात के समय एक गिलास दूध में कुछ दाने खसखस मिलाकर पी
सकते हैं। 

3. स्ट्रेस से छुटकारा में फायदेमंद

आज के समय में लोगों को कई तरह के स्ट्रेस का सामना करना पड़ रहा है। अगर स्ट्रेस को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो इससे लोगों को डिप्रेशन
की शिकायत हो सकती है। स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए आप खसखस और दूध का
सेवन कर सकते हैं। खसखस में ओमेगा फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस को
कम करने में मददगार साबित हो  सकते हैं। यह आपकी दिमागी क्षमता को भी बढ़ा
सकता है। इसके लिए आप रात को सोते समय एक गिलास दूध में खसखस के कुछ दाने
मिलाकर पी सकते हैं। 

4. अपच की समस्या में कारगर

खानपान के कारण अक्सर लोगों को पेट में शिकायत रहती है। लेकिन खसखस और दूध के सेवन से आपको गैस और कब्ज
की शिकायत नहीं होती है। खसखस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है,
जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती
हैं। अगर आपको गाय के दूध से परेशानी है, तो आप बादाम का दूध पी सकते हैं। 

poppy-seeds-and-milk-uses

5. शरीर को एनर्जी प्रदान करे

खसखस
में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में खून
में कमी को कम कर सकता है और अंदर से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता
है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप खसखस और दूध का सेवन कर सकते हैं। ये
शरीर के अधिक तापमान को भी संतुलित कर सकते हैं।

खसखस और दूध का सेवन कैसे करें

खसखस
और दूध का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आप खसखस का पाउडर
बनाकर एक कंटेनर में रख सकते हैं और दूध में मिलाकर पी सकते हैं। कई लोग
दूध को ठंडा करके खसखस मिलाकर पीना पसंद करते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल
सकता है। इसके अलावा आप दूध, खसखस, चावल और बादाम मिलाकर इससे खीर भी बनाकर
खा सकते हैं। 

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...