नारायणपुर, मुख्यमंत्री
हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के हाट बाजारों में
मरीजों का उपचार निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना शुरू की गई है। तब से जिले के 15 हाट
बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक लगा कर जरूरतमंद मरीजों का मौके
पर ही ईलाज किया जा रहा है। जिले के हाट बाजारों में लगाये गये हाट-बाजार
क्लीनिक में 5 हजार 3 सौ 79 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।
बता
दें कि साप्ताहिक हाट बाजारों में डाक्टर और पैरामेडिकल टीमों की ड्यूटी
लगाई गई है, जो निर्धारित रोस्टर अनुसार साप्ताहिक हाट बाजारों में बैठकर
बाजार आने वाले मरीजों का निशुल्क उपचार कर रहे हैं। हाट बाजार क्लीनिक में
मरीजों का ना केवल उपचार किया जाता है बल्कि बीपी, शुगर, मलेरिया आदि की
जांच भी की जाती है। इसके अलावा माताओं एवं शिशुओं का टीकाकरण भी किया जाता
है और आवष्यकतानुसार उन्हें जीवनरक्षक दवाईयों का निःषुल्क वितरण भी किया
जाता है। जिले में जून 2020 से अब तक 5 हजार 3 सौ उन्यासी से अधिक मरीजों
का उपचार किया जा चुका है। जिसमें 2298 लोगों का मलेरिया जांच किया गयाा
है, जिसमें से 357 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये। इसी प्रकार 244 लोगों का
रक्त अल्पता जांच एवं उपचार किया गया, 5 लोगों को कुष्ट की पहचान की गयी।
वहीं 45 उक्त रक्तचाप, 331मधुमेह, 102 गर्भवती महिलाओं की जांच, 154 षिषुओं
का टीकाकरण, 240 नेत्र विकार संबंधी जांच एवं उपचार, 214 डायरिया के
प्रकरण तथा 2272 अन्य जांच एवं उपचार शामिल है।


Journalist खबरीलाल












