Breaking News

महज तीन पखवाड़े में किसानों से 43.74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी:

post

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में
राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आकड़ा अनुमानित लक्ष्य
की ओर निरंतर बढ़ता जा रहा है। धान खरीदी महाअभियान के महज तीसरे पखवाड़े तक
43 लाख 73 हजार 591 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज
में राज्य के 11 लाख 42 हजार 055 किसानों को 9057 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक
लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के मागदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ
कस्टम मिलिंग का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ था। किसानों को धान
विक्रय में सहुलियत एवं मिलर्स के धान उठाव के लिए बारदाने की भी बेहतर
व्यवस्था केे कारण सफलतापूर्वक धान की खरीदी एंव कस्टम मिलिंग हुई थी।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए
निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक के धान खरीदी में से 50 प्रतिशत से अधिक
धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सामान्य टोकन के साथ ही
ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते किसानों को
सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से
धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन कर रहें हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है,
जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner