Breaking News

बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से रिहा:

post

काठमांडू :: कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को 19 साल तक जेल में रहने के बाद शीर्ष अदालत के आदेश पर शुक्रवार को नेपाल के एक कारागार से रिहा कर दिया गया। भारतीय और वियतनामी माता-पिता के फ्रांसीसी मूल के बेटे शोभराज की रिहाई के संबंध में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे आव्रजन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘बिकिनी किलर’ के नाम से मशहूर सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज आज नेपाल के जेल से रिहा हो गया. बता दें कि नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने उसके स्वास्थ्य को देखते हुए 19 साल बाद रिहाई के आदेश दिए हैं। रिहाई होते ही वह फ्रांस के लिए रवाना हो चुका है. 78 वर्षीय शोभराज मर्डर केस में अपना 75 प्रतिशत सजा काट चुका था।अगस्त 2003 में काठमांडू के एक कैसिनो में देखे जाने के बाद शोभराज को गिरफ्तार कर लिया गया था।

काठमांडू में दो पर्यटकों की जघन्य हत्या के लिए करीब-करीब 20 साल जेल में रहने के बाद नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज की रिहाई का आदेश दिया था। नेपाल में उम्रकैद का मतलब 20 साल की जेल होता है। एक याचिका दायर कर शोभराज ने अपनी रिहाई की मांग की थी।

अलग-अलग नामों से कुख्यात :: शोभराज एशियाई देशों में पश्चिमी पर्यटकों को निशाना बनाता था। वह ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उसका शिकार हुईं कई महिलाओं की लाश बिकिनी में मिली थी इसलिए शोभराज को ‘बिकिनी किलर’ भी कहा जाता था। वह कई भाषाएं बोलने, वेश बदलने और जेल से भागने में माहिर था। अलग-अलग देशों में कई बार जेल तोड़कर निकलने की वजह से उसे ‘सर्पेंट’ (सांप) भी कहा जाता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner