रायगढ़ :: नवगठित सारंगढ़ जिले के टिमरलगा के पास बीती रात एक कार के पत्थर खदान के गहरी खाई में गिर जाने की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक 15 साल की बच्ची ने कार के शीशे से निकलकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने गहरी खाई से कार सहित सभी के शवों को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ मार्ग के गुडेली- टिमरलगा इलाके में गिट्टी खदान के चलते गहरी खाई चार लोगों की मौत का कारण बन गई। बताया जा रहा है कि टिमरलगा निवासी महेंद्र पटेल अपनी पत्नी सरपंच पत्नी मीनू पटेल, माता-पिता एवं 15 साल की बेटी के साथ मंदिर दर्शन करने गए ओडिसा के भटली गए थे। कल रात वापसी के दौरान करीब 11ः30 बजे कार रिवर्स करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी से भरे पत्थर खदान में कार जा गिर गयी। कार गहरी पत्थर खदान में गिरने से 15 साल की बच्ची ने जैसे-तैसे कार के कांच से निकलकर अपनी जान बचाई लेकिन बाकी चारों की जल समाधि बन गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और सुबह करीब 12 बजे तक 80 फीट गहरी खाई से कार को क्रेन से निकालकर महिला सरपंच मीनू पटेल व उसके पति महेन्द्र पटेल के साथ-साथ सास, ससुर के शवों को बरामद किया है। इस मामले में सारंगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष महेश्वर नाग का कहना है कि बच्ची के बयान के आधार पर यह घटना को कार को रिव्हर्स करने के दौरान घटी, चूंकि अंधेरे के चलते कार चला रहे महेन्द्र पटेल को पीछे खाई का एहसास नही था और रिव्हर्स करते समय कार गहरी खाई में समा गई, जिससे चार की मौत हो गई और बच्ची कार का कांच खोलकर जैसे तैसे बाहर आ गई।

Journalist खबरीलाल