Breaking News

नदी किनारे पोज देती अमायरा दस्तूर ने करवाया फोटोशूट:

post

खबरीलाल न्यूज़

नई दिल्ली. सैफ
अली खान के साथ 'कालाकांडी' में नजर आ चुकीं मॉडल से अभिनेत्री बनीं
अमायरा दस्तूर अपने बोल्ड और खूबसूरत फोटोशूट से फैंस के बीच उत्सुकता बनाए
रखती हैं। अभिनेत्री अमायरा दस्तूर, जो बॉलीवुड में खुद के लिए एक जगह
बनाने में कामयाब रही है, एक मॉडल रही हैं और बतौर एक्ट्रेस भी लोगों को
पसंद आई हैं। अफने फैंस के लिए वो सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती
रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है और इसकी कुछ फोटो
इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अमायरा की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन
फोटो में वो एक कुर्सी पर नदी किनारे बैठी हैं। सफेद रंग की सिल्क-साटिन
ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके पीछे पहाड़ों का बैकग्राउंड,
ठंडा मौसम, नदी का चलता पानी और हवा में उड़ते उनके बाल फोटो को और सीनिक
लुक दे रहे हैं। उनकी फोटो किसी खूबसूरत पेंटिंग से कम नहीं है। इस फोटोशूट
की तीन फोटो अमायरा ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। इसमें अमायरा ने अपनी
ड्रेस के साथ बालों को खुला रखा है और कम ज्वेलरी और मेकअप से लुक को पूरा
किया। खास है कि अमायरा ने इस फोटोशूट में किसी तरह के फुटवियर नहीं पहनें
हैं। उन्होंने नंगे पांव रहकर पोज दिए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनके फोटोशूट की तारीफ की। कई
यूजर्स ने उनकी फोटो पर कमेंट किए। यहां तक की एक यूजर ने उन्हें लिखा कि
उनका अमायरा पर क्रश है। साथ ही लिखा कि आप सफेद सुंदर हंस की तरह दिखती
हो। कई यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी तो कई ने फायर इमोजी के साथ कमेंट किए।

बता दें कि अमायरा ने 16 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में
अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने डव, वोडाफोन, क्लीन एंड क्लियर और
माइक्रोमैक्स सहित कई विज्ञापनों में भी काम किया है। अमायरा ट्रैवल फ्रीक
हैं और वेकेशन की शानदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अमायरा का सपना
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में अभिनय करना और अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर
के साथ स्क्रीन शेयर करना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner