Breaking News
0 post authorJournalist खबरीलाल Thursday ,January 26,2023

तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल:

post

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में
गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तीर्थ यात्रियों
(Pilgrim) से भरी टूरिस्ट बस (Tourist Bus) पलट गई। इस हादसे में 20 से
अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सिलवानी  के जमुनिया घाटी पर हुआ।
जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगासागर से लौट कर नरसिंहपुर  जा रही थी। इस दौरान जमुनिया घाटी के पास बस पलट गई। जिसमें
20 से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर
चीख पुकार मच गई। यहां देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस और 108 की तीन
एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद यात्रियों का रेस्क्यू
किया गया। आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल यात्री नरसिंहपुर और
रायसेन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसका कारण
अज्ञात है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner