पंजाब। खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया है. वह कई दिनों से फरार चल रहा था. सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया है. कहा जा रहा था कि वो वैशाखी के मौके पर सरेंडर करेगा, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया. पंजाब पुलिस ने देशभर में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए.
पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं. इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पंजाब पुलिस को फटकार लगाई थी कि जब उसके साथियों को पकड़ लिया गया तो अमृतपाल तक पुलिस कैसे नहीं पहुंच पाई. अब बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सरेंडर कर दिया है. अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था. उसने सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो भी जारी किए।
इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को अमृतसर से गिरफ्तार किया था. पंजाब पुलिस को उसने बयान दिया था कि उसे अमृतपाल के बारे में जानकारी नहीं है. उसने कहा, ‘अमृतपाल आत्मसमर्पण करेगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता है.’ पप्पलप्रीत ने स्पष्ट किया कि हम 28 मार्च की रात को ही अलग हो गए थे. पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद इसके चांस बढ़ गए थे कि अमृतपाल भी अब अधिक दिन नहीं रुकेगा और आत्मसमर्पण करेगा.

Journalist खबरीलाल