बीरभूम। जिले के सिउड़ी थाना के पुरंदरपुर के बेहरा कालीतला इलाके में रविवार को एक स्थानीय साधु का फांसी के फंदे से झूलता मृत देह मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक साधु का नाम स्वामी भवानन्द उर्फ भुवन मंडल है. परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया है. हालांकि, पुलिस का दावा है कि शव के पास से एक सुसाइड नोट और एक सोने की अंगूठी बरामद हुई है.
संत की मौत से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उनकी शिकायत के आधार पर सिउड़ी थाने की पुलिस ने मंदिर से सटे जंगल में रहने वाली एक साधिका को गिरफ्तार किया है. हालांकि, साधु की मृत्यु रहस्य बन गई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि साधु ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है. पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की यह मामला क्या है. बताया जा रहा है कि मृतक भुवन मंडल उर्फ स्वामी भावानंद खैराशोल के पंचरा गांव का रहने वाला था. उसके बड़े भाई जीवन मंडल बताते हैं कि उनका भाई 10-12 साल पहले साधु बना था.

Journalist खबरीलाल