झाबुआ: सरकारी हॉस्टल में रहने वाली 13 साल की मासूम लड़कियों से पीरियड के बारे में पूछने वाला और उनसे घिनौनी हरकत करने वाला एसडीएम अब पुलिस के शिकंजे में है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एसडीएम को नाबालिग आदिवासी लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लड़कियां सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल में रहती थीं। रविवार को SDM सुनील कुमार झा आदिवासी लड़कियों के हॉस्टल में जांच और हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
गिरफ्तार करने के अलावा SDM सुनील कुमार झा को सस्पेंड भी कर दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसडीएम सुनील कुमार झा ने नवीन आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तीन आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत भी की थी। इस मामले के सामने आने पर सोमवार शाम को इंदौर के संभागायुक्त ने सुनील कुमार झा को निलंबित करते हुए बुरहानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था।वहीं, पुलिस ने उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया और विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Journalist खबरीलाल