Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साधा हेमंत सोरेन पर निशाना, कहा......:

post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया
एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि, हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को
अपमानित किया। भाजपा को घोटाले में फंसे नेता के प्रमाण पत्र की जरूरत
नहीं है। भाजपा ने आदिवासी बहुलता को ध्यान में रखते हुए दो-दो राज्य
छत्तीसगढ़ और झारखंड बनाए।

आगे बोले कि आदिवासियों के कल्याण के लिए
केंद्र में अलग मंत्रालय बनाया, आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए। प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदिवासी महिला को भारत का
राष्ट्रपति बनाया। जबकि सोरेन परिवार ने आदिवासियों को लूट कर अपना घर भरा
है। ऐसे भ्रष्टाचारियों का आज के भारत में कोई स्थान नहीं है।

गौरतलब है कि झारखंड में चम्पाई सोरेन की
सरकार ने विधानसभा के प्लोर टेस्ट में विश्वास मत जीत लिया, पूर्व
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विधानसभा सत्र में भाग लिया। इस दौरान
उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा और भाजपा पर आदिवासियों
का अपमान करने का आरोप लगाया था।

सीएम मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स
पर लिखा कि मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई है। छत्तीसगढ़वासी भांचा श्रीराम
की जन्मस्थली अयोध्या नगरी में उनको निहारने, दुलारने और अपने प्रेम की
पूंजी को उन पर न्यौछावर करने पहुंच रहे हैं। श्रीरामलला दर्शन योजना के
तहत छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम में भांचा श्रीराम के दर्शन कराने के
लिए सात फरवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होगी। यह दिन
छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य का दिन होगा।

सभी अपने भांचा श्रीराम के दर्शन कर पुण्य
फल की प्राप्ति करेंगे। मामा और भांजे के मिलन कराने का सौभाग्य हमें
प्राप्त हुआ है।इस यात्रा के अंतर्गत दर्शनार्थियों को भगवान शिव के
त्रिशूल की नोक पर बसी हुई नगरी काशी के भगवान श्री विश्वनाथ व गंगा आरती
के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्रा में सभी के लिए उत्तम भोजन आदि की
व्यवस्था हमारी सरकार करेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner