हठ योगासन करने से तेजी से होगा वजन कम, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें:

post

क्या वजन फिर से बढ़ गया है, वो भी पूरा एक किलो...लेकिन क्या आपको पता
है कि लगातार वजन बढ़ने की वजह खानपान की गलत आदत हो सकती है। मगर परेशानी
तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब हम अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे होते हैं लेकिन
इसके बावजूद वजन बढ़ जाता है।  

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो
यह लेख आपकी मदद कर सकता है। हम आपको वजन कम करने के लिए हठ योगासनों के
बारे में बता रहे हैं, जिसकी नियमित अभ्यास से 1 से 2 महीने में लगभग 2
किलो वजन कम किया जा सकता है। 

हालांकि, योगासनों का सही रिजल्ट
आपको तभी मिलेगा जब इसके साथ खान-पान पर ठीक से ध्यान दिया जाए। ऐसे में
मेहनत के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान दें और हठयोग को नियमित रूप से
करें। इस योग के जरिए आपके शरीर में संतुलन बना रहता है और आप कई बीमारियों
से मुक्त रहते हैं। माना है कि रक्त के संचार के साथ ही हृदय की गति को
सुचारू रूप से काबू करता है। 

हठ योग कई मुद्राओं में किया जाता है
जैसे वृक्षासन, बालासन, ताड़ासन, उत्तानासन और सेतु बंधासन समेत और भी कई
आसन हैं। हर आसन आपकी श्वासन को ठीक करने और कई विकारों को दूर करने में
बेहद कारगर माने जाते हैं।   

मत्स्यासन 

Matsyasana

कैसे करें? 

  • आसन को करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
  • धीरे-धीरे पीछे की तरफ झुकने और पीठ के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद बाएं पैर के उंगलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें। 
  • अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें। (हाथों की उंगलियों में रहता है दर्द)
  • इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
  • अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
  • इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें। 
  • इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुक सकते हैं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। 
  • इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।  

सेतुबंधासन 

Setu Bandha Sarvangasana

कैसे करें? 

  • अब अपने दोनों हाथों को बगल में रख लें। (कलाई में अक्सर रहती है अकड़न, तो इन आसनों से मिलेगा आराम)
  • धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास ले आएं। 
  • जितना हो सके हिप्स को फर्श से ऊपर उठें और हाथ को जमीन से ही का रखें।
  • इस मुद्रा में 5 से 10 सेकंड रहें। सांस को रोक कर रखें।
  • वापस से सामान्य स्थिति में आते वक्त सांस छोड़ें।

ताड़ासन 

tadasana

कैसे करें? 

  • ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। 
  • फिर अपनी एड़ियों को एक-दूसरे के साथ मिला कर रखें।
  • अपने दोनों हाथों को बगल की सीध में रखें।
  • फिर अपनी दोनों हथेलियों को आपस में मिलाएं और ऊपर तरफ उठाएं। 
  • अब सांस लेते हुए, अपने दोनों पंजों के बल होते हुए शरीर को ऊपर की ओर खीचें।
  • इस पोजीशन में थोड़ी देर रहें फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं। 
  • आप इसे अपनी क्षमता के अनुसार दोहरा सकते हैं। 

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!