दिल्ली के बजट में केजरीवाल सरकार के क्या-क्या बड़े ऐलान:

post

नई दिल्ली. दिल्ली
की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश
किया। वित्त मंत्री आतिशी ने 'रामराज्य' की थीम पर 76,000 करोड़ रुपये का
बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए।
एक तरफ जहां आतिशी ने दिल्ली वालों को पहले की तरह मुफ्त बिजली और पानी
मिलते रहने की घोषणा की तो 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को प्रति
माह 1000 रुए देने का ऐलान किया।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने अपने पहले बजट भाषण
में आतिशी ने कहा कि सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश कर
रही है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कैसे आप सरकार के पिछले 10 साल
के कार्यकाल में दिल्ली की तस्वीर बदली है। दिल्ली के बजट को 'रामराज्य'
वाला बताते हुए उन्होंने रामाणय के कई प्रसंगों और पात्रों का भी जिक्र
किया। उन्होंने कहा, 'यह गौरव की बात है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपना
दसवां बजट पेश कर रही है। मैं सिर्फ 10वां बजट नहीं, बल्कि बदलती दिल्ली की
तस्वीर पेश कर रही हूं। केजरीवाल आशा की किरण बनकर आए। हम सभी राम राज्य
से प्रेरित हैं। हम राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए मेहनत से काम
कर रहे हैं।'

बिजली पर क्या ऐलान

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 22 लाख से अधिक परिवारों को शून्य बिजली बिल
मिलता है और 40.22 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार से बिजली
सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 में लगभग 3.41 करोड़
उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल जारी किए गए। यह सब्सिडी योजना इस साल भी
जारी रहेगी। बिजली के लिए सरकार ने 3353 करोड़ रुपये का बजट रखा है। यह
पिछले साल के 3200 करोड़ रुपए से कुछ अधिक है।

वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 1280 सरकारी इमारतों की छतों
पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगे हैं और 2024-25 तक दिल्ली सरकार के अधीन आने
वाली हर इमारत की छत पर सोलर प्लांट होंगे।  उन्होंने कहा, 'दिल्ली सौर
नीति-2023" प्रस्तावित, जो वर्तमान में गजट अधिसूचना की प्रक्रिया में है।
नीति के अनुसार, कोई भी उपभोक्ता जो 400 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करता
है, यदि वह पर्याप्त सौर पैनल स्थापित करता है तो उसे शून्य बिल प्राप्त
होगा।'

मुफ्त पानी देते रहने की घोषणा

वित्त मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि दिल्ली में 20 हजार लीटर पानी मुफ्त
मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 लाख उपभोक्ता दिल्ली में मुफ्त पानी योजना
का फायदा ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1031 कच्ची कॉलोनी को सीवर से
जोड़ा गया है।

महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का ऐलान

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश किए गए इस बजट में महिलाओं के लिए एक बड़ा
ऐलान किया गया। वित्त मंत्री आतिशी ने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' का
ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए दिए
जाएंगे। 18 साल से ऊपर की हर महिला को यह मदद दी जाएगी। इसके लिए 2000 करोड़
रुपये का बजट रखा गया है। केजरीवाल सरकार के इस ऐलान को बेहद महत्वपूर्ण
माना जा रहा है। हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा
को मिली रिकॉर्ड जीत में ऐसी ही एक योजना 'लाडली बहना' को अहम कारण माना
गया।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!