Breaking News

Gaya :: लालटेन का राज रहता तो मोबाइल की बैट्री भी आज चार्ज नहीं होती - मोदी:

post

गया-पूर्णिया, 16 अप्रैल । प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय में पहले पुरातनपंथी कहते थे तो हमने चंद्रयान के जरिए इनकी सोच को गलत साबित कर दिया। पीएम मोदी ने संविधान बदलने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि स्वयं बाबा साहब अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते तो भाजपा इसकी हिम्मत कैसे कर सकती। इन्हें पता होना चाहिए कि यह जो संविधान सभा थी, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद उसका नेतृत्व करते थे। बाबा साहब का दिल, दिमाग और कलम इस संविधान को शब्दों में ढाल रहा था। देश के गणमान्य लोग विचार-विमर्श करते हुए भावनाओं को समझते हुए इसका निर्माण किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को मजबूत फैसला लेने वाली सरकार की जरूरत है। उन्होंने गया से जीतन राम मांझी और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को जिताने की अपील की। उन्होंने मांझी को राजनीति का बड़ा दलित चेहरा बताया और सिंह को भाजपा का वरिष्ठ सांसद बताते हुए दोनों की जीत की अपील की। उन्होंने कहा कि लालटेन का राज रहता तो मोबाइल की बैट्री भी आज चार्ज नहीं होती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में अपनी बातों की शुरुआत रामनवमी, राम मंदिर और नवरात्र से की। उन्होंने कहा- सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वह आज अजीब बातें कर रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टीकरण के लिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। यह हमारे देश का संस्कार नहीं है। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। इस घमंडिया के एक नेता तो खुलेआम कहते है कि वह हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। आज नवरात्र का पावन पर्व है। इस शक्ति का विनाश कोई कर सकता है। इस शक्ति का विनाश सोचने वालों का क्या होगा।

सनातन को डेंगू-मलेरिया कहना सनातन धर्म का अपमान है या नहीं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और गया से एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि अंत:सलिला फल्गु नदी में सोन नदी से पानी लाकर सतत सलिला बना दिया जाए। भगवान बुद्ध व भगवान विष्णु की धरती पर विष्णु कॉरिडोर का निर्माण कराया जाए। इससे क्षेत्र का समेकित विकास होगा। गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कारगो सेवा शुरू की जाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने गया के गांधी मैदान में मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और बक्सर से बेटिकट हुए भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बुलाकर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया पहुंच गए हैं। गया के गांधी मैदान में उनकी सभा है। सभास्थल पर उनके पहुंचने से पहले सभा में पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पीएम ने धारा 370 हटाने सहित कई ऐसे ऐसे कार्य किए हैं, इसलिए वह कर सकते हैं। देश में हिंदू की संख्या बहुसंख्यक है, ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं ने की। प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट उतरने के बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए निकले।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner