Breaking News

Weather Update :: देश मे कुछ हिस्सों में चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश:

post

मौसम विभाग ने बताया है कि गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में बुरी तरह से लू चलने वाली है. ओडिशा, बिहार और झारखंड में भी हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में रातें गर्म रहने वाली हैं.दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप पड़ रही, लेकिन मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने से बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है. वहीं अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने बताया है कि देश में मौसम लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में हीटवेव का सितम देखने को मिल रहा है, तो कुछ राज्यों में बारिश हुई है. ऐसा ही कुछ रविवार 21 अप्रैल को भी देखने को मिल सकता है.आईएमडी ने बताया है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में बिजली और आंधी के साथ तूफान आ सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने वाली है.

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है.राजस्थान के पश्चिमी हिस्से, असम, मेघालय, केरल, माहे, रायलसीमा और तटीय और दक्षिण कर्नाटक में आंधी और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है. कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अरुणाचल प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलने वाली है. उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner