Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 400 से अधिक सीटों के साथ जीतकर लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे- जेपी नड्डा:

post

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन मंत्री  रामविचार नेतम, पूर्व सांसाद श्रीमती रेणुका सिंह एवं सूरजपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे। श्री नड्डा ने कहा कि गत वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से यह सिद्ध हो गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाली है। यह चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। यूपीए शासन में कहा जाता था कि इस देश में कुछ नहीं बदलेगा न ही सरकार और न भारत की दशा। लेकिन पिछले 10 के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास की दिशा और दश दोनों बदली है और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है। कांग्रेस शासन में वोटबैंक, परिवारवाद, जातिवाद, धर्म, तुष्टीकरण, की राजनीति होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में विकासवाद, रिपोर्टकार्ड, जवाबदेही की राजनीति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए इस देश को आगे ले जाने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है और जो नहीं कहती है उसे भी पूरा करती है।  प्रधानमंत्री का मानना है कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर काम करके यह देश आगे बढ़ सकता है। कांग्रेस शासन में जनजातीय समुदाय के नाम पर रजनीति की जाती थी, वादे सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने जनजातीय समुदाय को आत्मसम्मान देने का काम किया और आदिवासी समुदाय की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासी समुदाय के लिए बजट में 3 गुना वृद्धि की है जिसके तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं, एकलव्य विद्यालयों का बजट 21 गुना बढ़ा है। वन उत्पाद की श्रेणी में पहले केवल 10 चीजें शामिल थी, लेकिन आज 90 चीजें उस श्रेणी में शामिल हो गई हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner