शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत गुरुवार को अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की धमकी दी। राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ।
संजय राउत अपने बड़बोले पर यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आप इतिहास देख लीजिए, औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ। यही वजह है कि वो हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। 27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ता रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संजय राउत ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। कुछ महीने पहले संजय राउत ने कहा था कि ‘ ये आत्मा जो दिल्ली और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में आती है, वह बार-बार महाराष्ट्र में क्यों भटक रही है? इसलिए भटक रही है क्योंकि महाराष्ट्र बीजेपी के लिए 4 जून के बाद एक श्मशान की तरह होने वाला है। इसलिए उनकी आत्मा महाराष्ट्र में बीजेपी के श्मशान की तरह भटक रही है।

Journalist खबरीलाल