Breaking News

कलेक्टर ने मृतक बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा :

post

बीजापुर। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कहा कि ग्राम बोडग़ा में दो मासूमों की मौत नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट से हुई। अब यह बात स्पष्ट होती नजर आ रही है कि नक्सली आम आदिवासियों के ही दुश्मन है। दो अबोध बालक आईडी की चपेट में आकर मारे गए, इनके अकाल मृत्यु का पूरा दोष नक्सलियों के ऊपर जाता है।
ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी से एक कक्षा तीसरी की स्कूली छात्रा भी घायल हुई जिसे नक्सलियों ने उचित इलाज से भी वंचित रखा था। उन्होने कहा कि तथाकथित कुछ मानव अधिकार के लोगों द्वारा निरंतर निर्दोष और मासूमों की मौत पर चुप्पी साधे रहना भी समझ से परे है अथवा मौन सहमति ही माना जाएगा। वे आदिवासियों के हितों के प्रति संवेदनहीन है।कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने फिर पुन: एक बार नक्सलियों से अपील करते हुए आत्मसमर्पण कर विकास की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। वहीं मासूमों के मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य और केंद्र शासन की ओर से 05-05 लाख रुपए इस तरह प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए अतिशीघ्र प्रदान करने की बात कही और अंत्येष्टि के लिए तत्काल 25-25 हजार रुपए अग्रिम प्रदान करने की घोषणा की है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner