Breaking News

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों के लिए लंदन शिफ्ट हो सकती हैं:

post

बॉलीवुड के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अपने बच्चों की वजह से इंडिया छोड़ सकते हैं। ये सुनकर फैंस का झटका जरूर लग सकता है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को लंदन में ही जन्म दिया था। बेटे का नाम कपल ने अकाय रखा। दूसरे बच्चे की जानकारी अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कपल लदंन शिफ्ट हो सकते हैं। अब इस खबर पर विराट कोहली ने एक हिंट भी दिया है इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपने बच्चों को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। इतने साल हो गए हैं पर कपल ने न ही बेटी वामिका का चेहरा दिखाया है और न ही बेटे अकाय की कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। ऐसे में विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की और लंदन शिफ्ट होने का संकेत दिया। उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में, हमारे करियर की एक एक्सपायरी डेट होती है। मैं बस पीछे की तरफ काम कर रहा हूं, मैं हमेशा के लिए नहीं खेल सकता। मुझे यकीन है कि तब तक मुझे कोई पछतावा नहीं होगा। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, लेकिन एक बार जब मैं खेल लूंगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे।”

विराट कोहली के इस बयान के बाद यही कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का दोनों अपने बच्चों के साथ इंडिया छोड़ देंगे। दोनों विदेश जाकर रहेंगे। अगर ऐसा हुआ तो कहा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड भी छोड़ देंगी। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner