Breaking News

Gariyaband :: लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील:

post

गरियाबंद। जिले के गांव छुरा में एक आदिवासी महिला की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को सील कर दिया है। अस्पताल में महिला के पेट का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। वहीं मृत आदिवासी महिला का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी है।

बताया जा रहा है, कि मृतिका का ऑपरेशन करने वाला सिविल सर्जन महासमुंद मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। इसके चलते डॉक्टर ने फ्रीलांस कार्य के नियमों का पालन किया है या नहीं, ऑपरेशन के समय में कार्यस्थल में किस जगह होना बताया गया, इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच दल में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश चौहान ने प्रशासन की कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, कि अस्पताल सील की कार्रवाई के बाद मामले में तय बिंदुओं पर आगे जांच की जाएगी और रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner