सब्जियों में धनिया के पत्ते से लेकर बीज का उपयोग होता है. धनिया का बीज सेहत के लिए कई रूप में लाभदायक होता है. इसके नियमित सेवन से थायराइड जैसे बीमारी को भी रोक सकते हैं. आयुर्वेद के जानकार पुरुषार्थी पवन आर्य ने Local 18 को बताया की धनिया एक औषधीय गुणों वाला मसाला है. इसका नियमित इस्तेमाल करने से थायराइड ठीक हो सकता है.
आगे बताया कि धनिया के बीज को रात भर पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद अगले दिन सुबह इसके पानी को पी सकते हैं. गर्मी के मौसम में इसे पीने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है. वहीं, शरद ऋतु में इसके पानी को हल्का गर्म कर पिएं. ये काफी लाभदायक है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है. बीपी, शुगर को कंट्रोल करता है. धनिया के बीज में विटामिन सी और विटामिन ए होता है.
पवन ने बताया कि इसका एक और तरीके से पानी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए दो कप पानी को गर्म कर एक चम्मच धनिया मिक्स करें. 10 से 15 मिनट में ये पानी का रंग बदलने लगेगा. इसके बाद गैस से उतारकर इसे ठंडा होने दें. इस पानी को हर सुबह खाली पेट सेवन करें.

Journalist खबरीलाल