Breaking News

नई जगह घूमने का है मन तो जाएं उत्तराखंड के बिनसर, दो दिन की छुट्टी में ट्रिप हो जाएगा पूरा:

post

\भारत में घूमने के लिए एक से एक जगह हैं। हालांकि, गर्मी के इस मौसम में ज्यादातर लोग सिर्फ ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। उत्तराखंड पहाड़ी जगह है और यहां घूमने के लिए भी कई प्लेसिस हैं। अगर आप भी ठंडी जगह जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड जाएं। यहां पर नैनीताल सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है। वहीं उत्तराखंड में कुछ ऑफबीट जगह भी हैं। जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों में से एक है बिनसर। कम भीड़ वाली जगहों पर जाना चाहते हैं तो बिनसर एकदम परफेक्ट जगह है। देखिए यहां घूमने की जगहों के बारे में।

बिनेश्वर महादेव मंदिर

बिनेश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड के अल्मोडा जिले के बिनसर में है। ये एक फेमस मंदिरों में से एक है, जो भगवान शिव को समर्पित है। कहते हैं कि इस मंदिर के नाम पर ही इस हिल स्टेशन का नाम रखा गया था।

गणानाथ मंदिर

गणनाथ मंदिर बिनसर के पास फेमस आकर्षणों में से एक है। ये अपनी प्राकृतिक गुफाओं और हिंदू भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर के लिए फेमस है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंदिर में वार्षिक मेला लगता है।

वन्यजीव अभयारण्य

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य बाज और चीड़ के पेड़ों से घिरा है। यहां पर लोग जंगल सफारी को एंजॉय करते हैं। यहां आप आसानी से तेंदुए, जंगली बिल्ली, लोमड़ी और पक्षियों की 200 से ज्यादा प्रजातियां देख सकते है।

कसार देवी मंदिर

कसार देवी मंदिर बिनसर से 40 मिनट की दूरी पर है। स्वामी विवेकानन्द ने इसी जगह पर ध्यान किया था। मंदिर देवी कसार देवी को समर्पित है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner