Breaking News

National :: पीएम मोदी 45 घण्टे ध्यान में रहेंगे लीन:

post

कन्याकुमारी। पांच साल पहले 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र् मोदी केदारनाथ गुफा में ध्यान करने गए थे। अब 2024 के चुनावी मौसम के आखिरी चरण यानी सातवें चरण के बीच पीएम मोदी रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। यह रॉक मेमोरियल स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि स्वरूप बनाया गया स्मारक है। गुरुवार यानी 30 जून को पीएम मोदी यहां 45 घंटे तक ध्यान में लीन रहेंगे। इसको देखते हुए भारी सुरक्षा सहित सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

2 हजार पुलिसकर्मी और सुरक्षा एजेंसी होगी तैनात - इस दौरान 2,000 पुलिसकर्मियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों का एक मजबूत दल कड़ी निगरानी रखेगा। दरअसल, भाजपा नेताओं ने बताया कि 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के समापन के बाद पीएम मोदी यहां आएंगे। पीएम मोदी 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तिरुनेलवेली रेंज के डीआईजी प्रवेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक ई सुंदरवथनम के साथ कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल, बोट जेटी, हेलीपैड और राज्य अतिथि गृह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner