Breaking News

पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी, 3 युवक गिरफ्तार...:

post

बिलासपुर । नशे में धुत युवकों ने एक पुलिसकर्मी के साथ हुज्जतबाजी करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। यह घटना बुधवार रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू की है।  पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे, तो शराब के नशे में बाइक सवार तीन युवकों ने हंगामा मचाया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात कोतवाली टीआई विजय चौधरी स्टाफ के साथ रिवर व्यू रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सरकंडा के पुराना पुल से शनिचरी की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को आरक्षक नरेश निराला ने रुकवाया। तीनों युवक शराब के नशे में थे। आरक्षक को अकेले देख युवक उसके साथ गुंडागर्दी करते हुए गाली गलौज करने लगे। आरक्षक ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ हुज्जतबाजी करते हुए वर्दी फाड़ दी।

आरक्षक के आवाज लगाने पर दूर में खड़े टीआई चौधरी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले गए। जहां आरोपी शैलेश दिवाकर, सन्त कुमार सूर्यवंशी, राजन खांडे के खिलाफ धारा 186, 353, 332, 294, 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner