Breaking News

Monsoon Update :: समय से दो दिन पहले मॉनसून ने केरल में दी दस्तक:

post

नई दिल्ली। मौसम विभाग की माने तो मानसून ने देश में प्रवेश करते हुए केरल में दस्तक दे दी है,और वहां पर झमाझम बारिश हो रही है।आने वाले दिनों में कई राज्यों को भीषण गर्मी से निजात मिलने की संभावना है।

केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और गुरूवार  30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है।

मौसम विभाग (IMD Monsoon Update) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार पूर्वानुमान 1 जून से दो दिन पहले आया है। कुछ ही घंटों में मानसून पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंच जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरने वाले ‘रेमल’ चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में समय से पहले दस्तक देने का एक कारण हो सकता है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner