Breaking News

Raipur :: रायपुर ट्रैफिक पुलिस के पहल से राहगीरों को मिल रही है धूप से निजात :

post

रायपुर । रायपुर ट्रैफिक पुलिस की पहल पर सिग्नल लगे चौक चौराहों पर किराया भंडार के सौजन्य से पंडाल लगाया गया है। पंडाल लगने से चौक के सिग्नल पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों को कड़ी धूप से राहत मिली है, राहगीरों ने छाया उपलब्ध कराने के लिए पुलिस व किराया भंडार संचालकों का आभार व्यक्त किया है। 

बता दें कि रायपुर शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा वाहन चालकों को सिग्नल पर खड़े होने के दौरान धूप से बचाव हेतु सिग्नल लगे चौक पर पंडाल लगाने हेतु किराया भंडार संचालकों से चर्चा व आग्रह किया गया। जिस पर रायपुर शहर के प्रमुख किराया भंडार संचालकों के द्वारा सकारात्मक पहल करते हुुुए वाहन चालकों को धूप से बचाव हेतु यह प्रयास किया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner