Breaking News

सरकार गठन को लेकर राजग की अहम बैठक:

post

नयी दिल्ली.  देश में नयी सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होने जा रही है।

राजग को बहुमत के जादुई आंकड़ों तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे भी बैठक में शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में सरकार गठन की अगली रणनीति तय की जायेगी। भाजपा 545 सदस्यीय लोकसभा में पूर्ण बहुमत के लिए अकेले 272 सीटें हासिल नहीं कर सकी है।।

भारत चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए बहुमत हासिल करने की कोशिश करने वाली भाजपा को केवल 240 सीटें मिलीं। वहीं राजग में दलों के सदस्यों को मिलाकर यह संख्या 292 हो गयी है। मोदी नीत भाजपा अब सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर है।

वर्ष 2019 में भाजपा ने अपने दम पर 303 सीटें जीतीं और राजग को 353 सीटें मिलीं। इससे पहले 2014 में भाजपा को 282 सीटें और राजग को 336 सीटें मिली थीं। श्री कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने इस बार बिहार में 12 सीटें हासिल कीं, जबकि श्री नायडू की अगुवाई वाले तेदेपा ने आंध्र प्रदेश में 16 सीटें हासिल की। वहीं श्री शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मिलकर महाराष्ट्र में 17 सीटें जीतीं।

राजग के अन्य सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी भी बैठक में हिस्सा लेगी।

इस बीच आज सुबह कथित तौर पर श्री कुमार के राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के साथ उसी फ्लाइट में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी जिसे लेकर कयी तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं। जद(यू) नेता इस साल की शुरुआत तक इंडिया समूह के प्रमुख कर्ताधर्ता रहे , लेकिन आम चुनावों से ठीक पहले उन्होंने अपना दल बदल लिया और राजग में शामिल हो गये।

राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य दल इंडिया समूह के हिस्से हैं। इंडिया समूह की भी आज दिल्ली में बैठक होगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner