Breaking News

शराब पार्टी में बुलाकर युवक की हत्या.. पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचला..:

post

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबलोदा गांव में बीती देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो पाए। 8-9 लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां जाकर जांच करने पर मृतक की पहचान एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली पिता एल राजाराव ( 35 साल ) निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ब्रूसली आदतन अपराधी किस्म का था। पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसी के बीच वाले लोगों ने की है। उन लोगों ने पहले ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद एक राय होकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जब वो वहीं पर ढेर हो गया तो पास पड़े पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner